GOPALGANJ DESK – बिहार के गोपालगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस वाहन की चपेट में आने से एक ठेला चालक समेत तीन-चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. उस दौरान एक व्यक्ति के मौत की अफवाह पर लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया. उस दौरान उसमें सवार पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर भागे. वही सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और दमकल वाहन से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. उस दौरान उपद्रवियों के आक्रोश को बढ़ते देख पुलिस ने विशेष दस्ते को बुलाया और आंसू गैस के गोले दागे गए.

जिसके बाद भीड़ नियंत्रित हुई और पुलिस ने खदेड़कर कई लोगों को हिरासत में लिया है. घटना गोपालगंज जिले के नगर थाना अंतर्गत यादव चौक की है. बताया जाता है कि पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर एक ठेला चालक को टक्कर मारते हुए तीन-चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. उसी बीच एक व्यक्ति के मरने की अफवाह उड़ी और लोग आक्रोशित होकर पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिए. जिसके बाद जमकर बवाल हुआ और पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. वही वीडियो से अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.

![]()

