CHHAPRA DESK – सारण जिला अंतर्गत अवतार नगर थाना क्षेत्र के कोठिया चंवर स्थित गायघाट पुल से मछुआरों द्वारा पानी निकासी रोके जाने से अभी तक सैकरों एकड़ खेतों मे जलजमाव लगा हुआ है.इस संबंध मे ग्रामीण बालेश्वर सिंह, निक्की सिंह, धर्मनाथ सिंह, उमेश सिंह, पवन सिंह, बद्री राय, अनिल राय, सुमन कुमार, योगेन्द्र राय पंकज कुमार मुकेश कुमार, अरुण कुमार आदि ग्रामीणों ने गायघाट पुल के पास प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने जल्द से पुल से बन्द निकासी को चालु कराने की मांग की है.

ग्रामीणों ने बताया कि मछुआरों द्वारा गायघाट पुल से मछली मारने को लेकर पानी का निकासी बन्द कर दिया है, जिससे सैकरों एकड़ खेतों से पानी नही निकल रहा है. अगर जल्द पानी निकासी नही हुआ तो रबी फसल की बुआई समय से नही हो पाएगी. इसलिए प्रशासन किसानों के हितों को ध्यान मे रखते हुए जल्द से जल्द पानी सुनिश्चित कराए.

![]()

