शहर में दिनदहाड़े गोली मार एक किशोर को किया गंभीर ; पटना रेफर

शहर में दिनदहाड़े गोली मार एक किशोर को किया गंभीर ; पटना रेफर

CHHAPRA DESK –  इस वक्त की बड़ी खबर छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े बदमाशों ने एक किशोर को गोली मार उसे जख्मी कर दिया है, जिसे गंभीर स्थिति में बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. गोली लगने से जख्मी किशोर शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत हरनारायण छपरा निवासी हरेंद्र राय का 17 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार बताया गया है. इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. वही सदर अस्पताल मे इलाज के क्रम मे जख्मी ने बताया कि वह आज दोपहर अपने घर के समीप दोस्तों के साथ कबड्डी खेल रहा था.

उसी दौरान गांव के ही जितेंद्र राय और उनका पुत्र अंकित कुमार हथियार लेकर वहां पहुंचे और अचानक उस पर गोली चला दी. उसने बताया कि पहले गोली उसके हाथ में लगी. बचाव के दौरान गोली पेट के निचले हिस्से में भी जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वही घटना के पीछे पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है. वही ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ हर्षित कुमार और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक ने एक्स-रे जांच के बाद बताया कि गोली शरीर के संवेदनशील हिस्से में फंसी है और स्थिति नाजुक है. बेहतर उपचार के लिए मरीज को तुरंत पटना रेफर किया गया है. वही मुफस्सिल थाना पुलिस भी रेफर किए जाने के बाद तक अस्पताल में नहीं पहुंची थी.

Loading

579
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़