सुगम यातायात व ट्रैफिक कंट्रोल को ले विभिन्न स्थलों का डीएम एसएसपी ने किया स्थल निरीक्षण ; कहा शीघ्र व्यवस्था होगी दुरूस्त

सुगम यातायात व ट्रैफिक कंट्रोल को ले विभिन्न स्थलों का डीएम एसएसपी ने किया स्थल निरीक्षण ; कहा शीघ्र व्यवस्था होगी दुरूस्त

CHHAPRA DESK –   सुगम यातायात व ट्रैफिक कंट्रोल के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण विभिन्न स्थलों का जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं एसएसपी विनीत कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा मेथवलिया चौक, उमधा चौक, मेहिया चौक, मेडिकल Smart मोड़, विसुनपुरा, झंगा चौक, वीर कुंवर सिंह सेतु होते हुये भोजपुर जिला बॉर्डर तक ट्रैफिक का लिया जायजा, ट्रैफिक रेगुलेशन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया.

मेथवलिया चौक:

*मार्च माह के अंत तक फ्लाईओवर का कार्य पूरा कर इसे चालू करने का निर्देश

*ट्रैफिकपोस्ट के निर्माण हेतु स्थल चिन्हित किया गया

*सीसीटीवी एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

*लेन को अलग करने के लिये बोल्डर पर रिफ्लेक्टर लगाकर करें उपयोग

*फ्लाईओवर के पश्चिमी छोर पर यू-टर्न स्थल पर ट्रैफिक पुलिस रहेंगे तैनात

*फ्लाईओवर के पश्चिमी छोर पर वाहनों के आने-जाने के लिये लेन की मार्किंग रिफ्लेक्टर युक्त बोल्डर से करें सुनिश्चित

*धूलकण को कम करने के लिये पानी का निरंतर छिड़काव का एजेंसी को निर्देश

*सड़क के किनारे ROW में पार्किंग किये गए वाहनों पर सख्त फाइन लगाने का निर्देश

उमधा चौक:

*फ्लाईओवर निर्माण का कार्य अप्रैल माह के अंत तक पूरा करने का निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश

*15 दिनों के अंतर्गत सर्विस लेन को चालू करने का निर्देश

*ट्रैफिक पोस्ट के लिये स्थल चिन्हित, इसे शीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश

मेहिया चौक:

*सर्विस लेन का कार्य 10 मार्च तक पूरा करने का एजेंसी को स्पष्ट निर्देश

*फ्लाईओवर के उत्तर एवं दक्षिण, दोनों तरफ ट्रैफिक पोस्ट का निर्माण, शीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश

*सड़क के किनारे ROW में पार्किंग किये गए वाहनों पर सख्त फाइन लगाने का निर्देश

*ROW में चल रहे गैराज एवं अन्य व्यवसायिक इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश

माला (मेडिकल कॉलेज) मोड़ वी.यू.पी. (Vehicular Under Pass):

*पूर्वी तरफ के सर्विस लेन को 24 घंटे में चालू करने का निर्देश

*VUP का एक लेन मार्च अंत तक होगा चालू, VUP का दूसरा लेन मई माह तक चालू करने का निर्देश

विसुनपुरा:

*बाईं तरफ के डायवर्सन सड़क को कल तक यातायात के लिये चालू करने का निर्देश

*ट्रैफिक पोस्ट के लिये स्थल चिन्हित, शीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश

झंगा चौक:

*ट्रैफिक पोस्ट के पास एक वॉचटावर बनाने का निदेश ताकि ऊंचाई से ट्रैफिक पर रखी जा सके नजर

वीर कुंवर सिंह सेतु (आरा पुल):

*पुल के दोनों तरफ सिर्फ बांयीं लेन में ही भारी वाहनों का हो परिचालन, दोनों तरफ बीच के एक-एक लेन में सामान्य वाहनों का परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश, ओवर टेकिंग पर करें कड़ी कार्रवाई

वीर कुंवर सिंह सेतु का दक्षिणी छोर (जिला बॉर्डर):

खनन विभाग को शीघ्र चेकपोस्ट क्रियाशील करने करने का निर्देश

*पुल के दोनों तरफ के चेकपोस्ट पर तैनात ट्रैफिक बल आपस में समन्वय स्थापित रखते हुये निर्धारित लेन से ही भारी वाहन एवं सामान्य वाहन का परिचालन सुनिश्चित करेंगे, ओवर टेकिंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश

*सभी चिन्हित एवं निर्धारित स्थल पर ट्रैफिक पोस्ट के निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा करने के लिये कार्रवाई का निदेश, इन सभी स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, शौचालय एवं पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश

*भोजपुर जिला के प्रशासन के साथ ट्रैफिक रेगुलेशन को लेकर आपसी समन्वय सुनिश्चित करने के लिये क्रियाशील है एक व्हाट्सऐप ग्रुप, इसमें रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट साझा कर प्रभावी मोनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक, एनएचएआई के निर्माण एजेंसी के संवेदक प्रतिनिधि, अंचलाधिकारी सदर छपरा, अंचलाधिकारी गरखा सहित सभी संबंधित थाने के थाना प्रभारी मौजूद रहे.

Loading

77
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़