CHHAPRA DESK – सारण जिला के गड़खा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में मृत महिला के मायके वालों के बयान पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मृत महिला जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के रामपुर वीरभान गांव निवासी प्रभात कुमार पांडेय की 26 वर्षीय पत्नी संध्या कुमारी बताई गई है. जो कि अमनौर थाना क्षेत्र के अगुआन गांव निवासी थी. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वे लोग उसके मायके पहुंचे और उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने मृत महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दिया गया है.

वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया है कि उनकी पुत्री की हत्या ससुराल पक्ष के व्यक्तियों द्वारा कर दी गई है. मायके वालों ने बताया कि ससुराल वाले उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते थे और उन लोगों के द्वारा फंदा लगाकर उसकी हत्या की गई है. वहीं सूचना प्राप्त होते ही गड़खा थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की प्रारंभिक जांच प्रारंभ की गई है.

![]()

