CHHAPRA DESK – सारण जिला अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक डाटा ऑपरेटर का एक महिला से पैसा लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर राजकुमार चौधरी ने सीएचसी पहुंच कर जांच किया. जहां अर्जुन कुमार नामक डाटा ऑपरेटर के द्वारा प्रमाण पत्र बनाने का वीडियो बताया जा रहा है. डाटा ऑपरेटर से बात की गई तो उसके द्वारा बताया गया की वीडियो पुराना है और वह घरेलू कार्य के लिए पैसे ले रहा है. वहीं वीडियो में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की कुर्सी खाली पड़ी है और वह बेधड़क पैसे ले रहा है.

वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला द्वारा पहले कागजात दिया जा रहा है और फिर बाद दो बार पैसा उस डाटा ऑपरेटर के हाथ में दिया जा रहा है. जिसके बाद वह महिला चली जाती है. इस बाबत पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉक्टर राजकुमार चौधरी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उस डाटा ऑपरेटर को स्पष्टीकरण मांगा गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

![]()

