फांसी लगने से विवाहिता की मौत ; हत्या या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

फांसी लगने से विवाहिता की मौत ; हत्या या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत सोहई साहपुर गांव में एक विवाहिता की फांसी लगने से मौत हो गई. अब यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का, यह जांच के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलासा हो पाएगा. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहई साहपुर गांव गांव निवासी सोमनाथ शर्मा की 40 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी बताई गई है. जो कि जलालपुर थाना क्षेत्र के सुकसेना भटकेसरी गांव निवासी विमल शर्मा की पुत्री थी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह बीमार चल रही थी जिसको लेकर परिवार में थोड़ा कुंदस था. उसे अचेत अवस्था में बनियापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पाया गया कि उसके गले पर रस्सी के गांठ का निशान है.

जिसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा इस घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया. वहीं इस घटना की सूचना के बाद मृतका के मायके वाले जलालपुर से वहां पहुंचे और रोना-पीटना लग गया. उस दौरान मृतका के पिता विमल शर्मा का आरोप है कि फांसी लगाकर ही उसकी पुत्री की हत्या की गई है. फिलहाल यह जांच का विषय है कि महिला की मौत कैसे हुई है, फांसी लगने से या फांसी लगाने से. शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है जिससे पता चलेगा कि वास्तव में उसकी मौत आत्महत्या है या हत्या. फिलहाल जांच जारी है. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़