रसोई गैस की आपाधापी के बीच हो-हंगामा को लेकर चौथी प्राथमिकी दर्ज

रसोई गैस की आपाधापी के बीच हो-हंगामा को लेकर चौथी प्राथमिकी दर्ज

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर स्थित समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की अध्यक्षता में गैस एजेंसी संचालकों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी. बैठक में गैस के सुरक्षित भंडारण, परिवहन एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया था कि गैस आपूर्ति निर्धारित नियमों के अनुरूप करते हुए सौ फीसदी होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए. उक्त निर्देशों के अनुपालन में जिले में गैस की शत प्रतिशत होम डिलीवरी कराई जा रही है. इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि दिघवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गैस वितरण के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा चालक एवं वेंडर के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया तथा आपूर्ति कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया गया.

इस संबंध में दिघवारा थाना कांड संख्या-133/26 दर्ज कर आरोपित को पुलिस हिरासत में लेने हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है. बढ़ाने की रसोई गैस की आपाधापी के बीच अब तक चार प्राथमिक की दर्ज कराई जा चुकी है. जिसमें छपरा सदर प्रखंड से पहली प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसके बाद तीन प्राथमिकी सोनपुर थाना में दर्ज कराई गई है और आज चौथी प्राथमिकी दिघवारा थाना क्षेत्र में दर्ज कराई गई है. बैठक के दौरान डीएम व एसएसपी ने अपील किया है कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न लें. गैस की पर्याप्त उपलब्धता है. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करें तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही गैस प्राप्त करें.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़