घर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग 8 से 10 लाख की संपत्ति जलकर राख ;   दंपति झुलसे

घर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग 8 से 10 लाख की संपत्ति जलकर राख ; दंपति झुलसे

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन नगर मोहल्ला में आज अल सुबह शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई है. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया. जब घर में धुआं भरने लगा तो घर वालों की नींद खुली. तब तक आग फैल चुका था. जिसके बाद परिवार वाले कमरे से निकाल कर सीढी के रास्ते छत पर पहुंचे और दूसरे के घर के रास्ते बाहर निकले. उस दौरान गृह स्वामी आनंद मिश्रा उनकी पत्नी संजना मिश्रा एवं पुत्र प्रिंस कुमार आंशिक रूप से झुलस गये. जिन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चित्र में उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया. फिलहाल उनका उपचार शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. इस घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई और फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले मोहल्ले वासियों ने बाल्टी और मोटर चला कर पाइप से पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया.

Add

जिसके बाद फायर ब्रिगेड का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक नीचे के घर में रखा सब कुछ जलकर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर के अंदर बने पार्किंग में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को चार्ज के लिए लगाया गया था और अनुमान लगाया जा रहा है कि इस चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई. सूचना के बाद नगर निगम मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया. वहीं नगर निगम कर्मियों को बुलाकर जले हुए मलवे को हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस घटना में वार्ड पार्षद एवं मोहल्ले वासियों का सहयोग काफी सराहनीय रहा है.

दो बाइक एक स्कूटी के साथ जल गया ब्यूटी पार्लर एवं श्रृंगार स्टोर

बता दें कि आनंद मिश्रा की पत्नी संजना मिश्रा अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर एक ब्यूटी पार्लर एवं श्रृंगार स्टोर चलती है और उस ब्यूटी पार्लर के बाहर चार्जिंग में स्कूटी को लगाया गया था. जिससे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है. अग्नि ने इस कदर विकराल रुप लिया कि स्कूटी के समीप खड़ी दो बाइक में आग पकड़ने के कारण पेट्रोल लीक कर गया और उस पेट्रोल के कारण आग तेजी से फैल गया. जिसके बाद ब्यूटी पार्लर, श्रृंगार स्टोर धू-धू कर जलने लगा.

गैस सिलेंडर फटता तो हो जाता बड़ा हादसा

बता दें कि आग लगने के दौरान घर का लोहे का गेट बंद था. जिसे तोड़कर घर में प्रवेश किया गया और आग कम पड़ने पर सबसे पहले तीन गैस सिलेंडर को बाहर निकाला गया, जिसमें दो में गैस भरा हुआ था और एक सिलेंडर गर्म होने के बाद फूल कर बस फटने ही वाला था. अगर सिलेंडर ब्लास्ट कर जाता तो फिर बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन आग पर काबू पाए जाने के साथ ही गैस सिलेंडर को बाहर निकाल कर रेलवे लाइन के समीप कचड़े पर फेंका गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

8 से 10 लख रुपए की हुई क्षति

इस गलगी में पीड़ित परिवार को करीब 8 से 10 लाख रुपए मूल्य की क्षति हुई है. जिसमें दो बाइक, एक स्कूटी, साइकिल के साथ ब्यूटी पार्लर का सारा फर्नीचर, मेकअप का सामान एवं श्रृंगार प्रसाधन दुकान पूरी तरह स्वाहा हो गया है. इस संबंध में पीड़ित परिवार के द्वारा बताया गया कि लगभग 8 से 10 लाख रुपए की क्षति हुई है.

Loading

78
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़