
CHHAPRA DESK – भारत की जनगणना 2027 के सफल आयोजन के लिए चार्ज स्तर पर जारी प्रगणक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण को जिला प्रशासन काफी गंभीरता से ले रहा है. ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर हो. कार्य त्रुटि रहित और समयबद्घ तरीके से संपन्न हो. इसके लिए प्रशिक्षण का लगातार अनुश्रवण व पर्यवेक्षण किया जा रहा है. जिलाधिकारी के आदेशानुसार चार लेवल पर अनुश्रवण किया जा रहा है. पहली टीम जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा प्रतिनियुक्त जिला समन्वयक सह स्टेट ट्रेनर अदिति आनंद व आयुषी सिंह की है. दूसरी टीम जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों की है. जबकि जिला जनगणना कोषांग के सतह पर डीएसओ अंजनी कुमार लाल के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गयी हैं.

वहीं अपर जिला जनगणना अधिकारी सह डीआईओ तारणी कुमार के नेतृत्व में एनआईसी में बनाए गए कंट्रोल रूम से सीएमएमएस पोर्टल से रियल टाइम मॉनीटरिंग की जा रही है. अनुश्रवण में प्रशिक्षण की गुणवत्ता के साथ ही उपस्थिति, क्षमतावर्द्धन जांच आदि को बारीकी से देखा जा रहा है. डीएसओ श्री लाल ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि में चार्ज अधिकारी या सहायक चार्ज अधिकारी स्वयं स्थल पर उपस्थित रह रहे हैं. प्रथम फेज में कुल 13 प्रखंड में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मांझी, एकमा, सोनपुर, दरियापुर और परसा का भ्रमण कर अनुश्रवण किया गया. टीम में नदीम अहमद, सुनील सिंह, संतोष कुमार, प्रवीण कुमार, सुशील कुमार, शशि शेखर, कुमार श्रीकांत, विनय कुमार सिंह, राजीव कुमार चौधरी आदि शामिल थे.

![]()

