
CHHAPRA DESK – सारण जिले के छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर रिविरगंज थाना अंतर्गत मेथवलिया गांव के समीप उजला बालू लेकर जा रहे अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव निवास स्वर्गीय विंध्याचल सिंह का 60 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार सिंह के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए उजला बालू लेकर जा रहे हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण उनकी मौत घटना साल पड़ी हो गई.

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची रिविलगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि वह साइकिल से बाजार जा रहे थे तभी मेथवलिया गांव के समीप मुख्य मार्ग पर हाईवा की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है. वहीं इस घटना के बाद गांव में आक्रोश भी देखने को मिला. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में लगे हाईवे के द्वारा बिना कवर किये उजाला बालू ले जाया जा रहा है. जिसके कारण सड़क पर बालू उड़ने के कारण अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी है.

जबकि, दूसरी घटना जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां बीते 10 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत आज उपचार के दौरान हुई है. मृतक दाउदपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी स्वर्गीय बिंदेश्वरी सिंह का 75 वर्ष के पुत्र बबन सिंह बताये गये हैं. सूचना के बाद दाउदपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराई जाने के बाद जहां पोस्टमार्टम कराई जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

![]()

