
CHHAPRA DESK – भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय वितरण प्रणाली को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ‘समाधान समारोह-2026’ ( सुप्रीम कोर्ट एक्शन फॉर मीडिएटेड एडजुडिकेशन एंड डिस्प्यूट्स हार्मोनाइजेशन )की घोषणा की है. यह पहल ‘पार्टिसिपेटिव जस्टिस’ और ‘डोरस्टेप डिलीवरी ऑफ़ जस्टिस’ के विज़न को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
● पहल का नाम: सुप्रीम कोर्ट एक्शन फॉर मीडिएटेड एडजुडिकेशन एंड डिस्प्यूट्स हार्मोनाइजेशन अक्रॉस नेशन (SAMADHAN)।

प्रारंभ तिथि:
यह अभियान 21 अप्रैल, 2026 से शुरू हो चुका है. इस अभियान का समापन 21, 22 और 23 अगस्त, 2026 को एक विशाल विशेष लोक अदालत के साथ होगा. इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को आपसी सहमति और ‘सहमति-आधारित रिज़ॉल्यूशन मैकेनिज्म’ के माध्यम से सुलझाना है. इससे न केवल मुकदमों का बोझ कम होगा, बल्कि वादियों को बिना किसी लंबी कानूनी प्रक्रिया के त्वरित न्याय मिल सकेगा. इसमें सभी वकील, वादी (Litigants) और हितधारक इस पहल में सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं. पक्षकार अपने विवादों को सुलझाने के लिए फिजिकली (स्वयं उपस्थित होकर) या वर्चुअली (ऑनलाइन) जुड़ सकते हैं.

कैसे करें आवेदन
इच्छुक पक्षकार और उनके वकील आधिकारिक Google फॉर्म के माध्यम से अपनी रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं. यह फॉर्म सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर भी उपलब्ध है. किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए ‘वन स्टॉप सेंटर (वॉर रूम)’ से संपर्क किया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने सभी संबंधित पक्षों से आग्रह किया है कि वे इस ऐतिहासिक पहल का लाभ उठाएं और न्याय की प्रक्रिया को सरल बनाने में अपना योगदान दें।
इंचार्ज संपर्क नंबर : 011-23112428, 011-23112528
वार रम का लैंडलाइन नंबर: 011-23116464
डायरेक्टर, CRP संपर्क: 011-23115652

![]()

