सारण : गड़खा मुखिया संघ के तीसरी बार अध्यक्ष बने दिनेश राय

Chhapra Desk – सारण जिले के गड़खा प्रखंड मुखिया संघ का चुनाव श्रीकृष्ण वाटिका (चस्का रेस्टोरेंट) गड़खा में ग्राम पंचायत राज मिर्जापुर के मुखिया प्रतिनिधि महेश राय की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से किया गया. प्रखंड मुखिया संघ गड़खा के गठन हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नवनिर्वाचित मुखिया गणों की बैठक हुई. जिसमें सबसे पहले 8 जनवरी 2022 को अलोकतांत्रिक तरीके से, बिना बैठक किए, तिथि निर्धारण कर चुनाव की परंपरा के विरुद्ध जाकर पूर्व में गलत मुखिया संघ के गठन पर असहमति व्यक्त करते हुए, मनमाने तरीके से मुखिया गणों को अंधकार में रखकर गड़खा मुखिया संघ का चुनाव कराए जाने पर असहमति व्यक्त करते हुए निंदा की गई.

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ गड़खा का गठन किया गया. जिसमें ग्राम पंचायत राज रामपुर के मुखिया दिनेश राय को एक बार फिर से गड़खा प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया. वहीं उपाध्यक्ष गुलामे गौश, मनोज कुमार सिंह, महासचिव संपत राम राही, सचिव धर्मदेव राय, मनोज राय एवं कोषाध्यक्ष अजय कुमार राय को चुना गया।लगातार तीसरी बार दिनेश राय के मुखिया संघ के अध्यक्ष बनने पर बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।मौके पर दर्जनों पंचायतों के मुखियागण मौजूद थे.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़