Chhapra Desk – छपरा एसबीआई मेन ब्रांच व आईडीबीआई एटीएम में रुपए लोड करने वाले लोडरों ने एक करोड़ 57 लाख 35 हजार 4 सौ रुपए का गबन कर लिया है. यह मामला ऑडिट के बाद सामने आया। सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड मुजफ्फरपुर के शाखा प्रबंधक सुभाष कुमार ने टाउन थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है. कहा गया है कि सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड इंडिया वन टाटा इंडिकैश एटीएम लोडर द्वारा छपरा शहर के एसबीआई मेन ब्रांच तथा शिवनंदन पर स्थित आईडीबीआई एटीएम में पैसा लोडिंग का काम किया जाता है. जब इसकी ऑडिट जांच की गई तो रुपए शॉर्टेज मिले। उसके बाद से लोडरों को बुलाया गया लेकिन ये लोग नहीं आए. टाउन थाने में दर्ज एफआईआर में मढौरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ी के मुन्ना कुमार पाठक , मांझी मुबारकपुर के शिवेश कुमार तिवारी, एकमा परसागढ़ के नवल किशोर पांडे , नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग गांव के उज्जवल कुमार तिवारी तथा टाउन थाना क्षेत्र के धानुक टोला के दीपक कुमार को आरोपित किया गया है. इस कांड के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर जफरुद्दीन मामले की जांच में जुट गए हैं.
![]()
