
CHHAPRA DESK – सारण जिला के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाड़ोपुर गांव में लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मारकर एक महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. गंभीर रूप से जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है. मृत महिला बनियापुर थाना क्षेत्र के बाड़ोपुर गांव निवासी श्यामू राम की पत्नी नयनपति देवी बताई जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गत बीते 26 जुलाई को बगल के ही विवेक कुमार एवं उसके परिजनों द्वारा मामूली विवाद में उक्त महिला पर दाब एवं चाकू से प्रहार कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया गया था.

जिसके बाद महिला को रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया. बाद में छपरा से भी पीएमसीएच पटना भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. इधर घटना की सूचना पर पुलिस मृतका के घर पहुंच आवश्यक कारवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

उस मामले में मृतका के पुत्र दिनेश राम ने गत 30 जुलाई को बनियापुर थाना कांड संख्या 337/24 दर्ज करा गांव के ही विवेक कुमार उनके पिता विनोद मांझी एवं छोटे भाई अभिषेक कुमार को आरोपित कर मां को दाब एवं चाकू से प्रहार कर गंभीर रुप से जख्मी करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी थी. हालांकि अभी तक किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नही हो सकी है.

![]()

