सरकारी दवा की चोरी व खुले बाजार में बिक्री के खुलासा के बाद डीएम ने छपरा सदर अस्पताल का किया निरीक्षण ; इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से पूछताछ के बाद कैंपस में खड़ी दो एम्बुलेंस पर कार्रवाई का दिया आदेश, एक हिरासत में

सरकारी दवा की चोरी व खुले बाजार में बिक्री के खुलासा के बाद डीएम ने छपरा सदर अस्पताल का किया निरीक्षण ; इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से पूछताछ के बाद कैंपस में खड़ी दो एम्बुलेंस पर कार्रवाई का दिया आदेश, एक हिरासत में

CHHAPRA DESK – छपरा में सरकारी दवा की चोरी और खुले बाजार में बिक्री का खुलासा हलचल न्यूज़ 24 के द्वारा किए जाने के बाद सारण डीएम अमन समीर देर रात्रि अचानक सदर अस्पताल पहुंचे और निरीक्षण करना शुरू कर दिया. निरीक्षण के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं ओएसडी अधिकारी के साथ नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार एवं भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे. डीएम ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक कक्ष, पर्ची काउंटर, दवा काउंटर एवं सभी वार्डो का निरीक्षण करने के उपरांत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सभी मरीजों से पूछताछ कर उनसे जानकारी हासिल कै कि उनका उपचार कैसा चल रहा है और दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ी या अस्पताल में मिला.

डेढ़ घंटे तक चला निरीक्षण

करीब डेढ़ घंटे तक निरीक्षण के उपरांत डीएम के द्वारा अस्पताल कैंपस में खड़े अन्य एम्बुलेंस पर भी कार्रवाई का आदेश दिया गया. वहीं इमरजेंसी वार्ड से एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है. जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है. वही अस्पताल के मुख्य द्वार के अगल-बगल बने दुकानों को हटाने का उनके द्वारा निर्देश दिया गया. इसके साथ ही अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल स्टोर पर भी उनके द्वारा जाकर पूछताछ की गई कि दवाएं कहां से आती है और कैसे आती है. जिसके बाद उनके द्वारा उक्त दुकानदार द्वारा बताए गए एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का भी मोबाइल नंबर नोट करवाया गया, ताकि मामले की जांच पड़ताल की जा सके. वही निरीक्षण के उपरांत उन्होंने साथ मौजूद डीटीओ को भी अस्पताल कैंपस में खड़े एम्बुलेंस की के कागजातों की जांच कर उन पर फाइन करने का आदेश दिया गया.

Loading

56
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़