सॉल्वर गैंग बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने को था तैयार ; सारण पुलिस ने उनके मंसूओं पर पानी फेर तीन को किया गिरफ्तार, दो फरार

सॉल्वर गैंग बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने को था तैयार ; सारण पुलिस ने उनके मंसूओं पर पानी फेर तीन को किया गिरफ्तार, दो फरार

CHHAPRA DESK – बिहार पुलिस सेवा बहाली परीक्षा से पहले सारण एसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर टीम ने परीक्षा में धांधली करने वाले सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सेटिंगबाजों में शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के राम जानकी मोहल्ला का पंकज सिंह व विवेक कुमार तथा एकमा का अंपु कुमार यादव शामिल है. इस संदर्भ में सदर डीएसपी डॉ राजकिशोर सिंह तथा प्रशिक्षु डीएसपी राहुल कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट थी. जिसके बाद सूचना मिली की परीक्षा में धांधली को लेकर साॅल्वर गैंग सक्रिय है.

जिसके बाद एसआईटी व भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में भगवान बाजार थाना अंतर्गत राम जानकी मोहल्ला में छापेमारी की गई. जहां से रचित कॉम्पिटेटिव पॉइंट व बैंकर कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार किया गया. वहीं उन्होंने बताया कि इन सब का मास्टरमाइंड उदय ओझा और कृष्णकांत सिंह है. जो कि पटना से गैंग को संचालित करते हैं. साथ ही राम जानकी मोहल्ला का कृष्णकांत जो मूल रूप सिवान का है लेकिन इन्हीं सब कारणों से किराया के मकान में रहता है.

कृष्णकांत ही कोचिंग संचालकों को सेट करके 6 लाख में नौकरी की बात कहता है. वहीं पुलिस ने कृष्णकांत के घर पे छापेमारी कर कई छात्रों के ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स,22 ब्लेंक चेक, 3 एटीएम, एयरफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, तीन मोबाइल फोन को भी बरामद किया है. हालांकि कृष्णकांत मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़