फिर साॅल्वर गैंग के अन्य तीन सदस्य गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अभी भी फरार ; छपरा, सिवान से पटना तक फैला है नेटवर्क

फिर साॅल्वर गैंग के अन्य तीन सदस्य गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अभी भी फरार ; छपरा, सिवान से पटना तक फैला है नेटवर्क

CHHAPRA DESK – बिहार पुलिस परीक्षा बहाली को लेकर इन दोनों सॉल्वर गैंग काफी सक्रिय है. तीन दिन पहले जहां सारण एसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर सदर डीएसपी डॉ राज किशोर सिंह के नेतृत्व में एसआईटी व भगवान बाजार पुलिस ने भगवान बाजार थाना क्षेत्र के राम जानकी मोहल्ला में छापेमारी कर उदय ओझा सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था वहीं शनिवार को भी नगर में छापेमारी कर गैंग के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सदस्यों में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पुरनाडीह का रविकेश कुमार, नगरा थाना के बन्नी गांव का रणधीर कुमार मिश्रा व रजनीश कुमार मिश्रा शामिल है.

इस संदर्भ में सदर डीएसपी ने बताया कि उदय ओझा गैंग की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. वहीं इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली की साॅल्वर गैंग के यह तीनों सदस्य काफी सक्रिय हैं. जिसके बाद एसआईटी व नगरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इसी क्रम में इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सदस्यों के पास से छात्रों के ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स, 1 ब्लूटूथ डिवाइस, 7 मोबाइल, 2 बैंक पासबुक समेत 24 चेक बरामद हुए हैं.

वहीं उन्होंने बताया कि यह सभी सक्रिय सदस्य है और उदय ओझा के संपर्क में हैं. उसी के द्वारा कोचिंग संचालकों के साथ सांठ-गांठ कर छात्रों से सेटिंग कर लेते हैं. बता दें कि सारण में अबतक सॉल्वर गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वही इस गैंग का मास्टरमाइंड अभी फरार है. जिसकी रफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश बनाए हुए हैं. आज की टीम में नगरा थानाध्यक्ष विजय रंजन समेत अन्य पुलिस पाधिकारी शामिल थे.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़