
SIWAN DESK – सिवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिस्र के मोरा गांव में आज देर संध्या पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. गोली लगने से गंभीर युवक जिले के मोरा गांव निवासी रामचंद्र प्रसाद का पुत्र प्रमोद प्रसाद बताया गया है. गोली उसके दाहिने बांह में लगी है. जिसके बाद आनन-फानन में जख्मी को सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है. इस संबंध में जख्मी के परिजनों ने बताया कि उनके गांव के ही एक व्यक्ति के साथ पूर्व से ही भूमि विवाद चल रहा था.

जिसको लेकर कई बार कहा सुनी भी हो चुकी है. आज मंगलवार की देर संध्या भी बकबाद में दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा गोली चला दी गई. जिसमें प्रमोद प्रसाद गोली लगने से जख्मी हो गए हैं. युवक के दाहिने बांह में गोली लगी है. गोली लगने के बाद घायल युवक को इलाज के लिए परिजनों ने भगवानपुर हाट सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल सिवान सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष रमाशंकर साह, पीएसआई छपीत कुमार चौबे, एसआई शैलेश कुमार सिंह, एएसआई राजेश कुमार चौहान अस्पताल पहुंच घायल युवक से फर्द बयान लेकर आगे की कार्रवाई मे जुट गए है. इस मामले में जख्मी का भतीजा आदर्श कुमार ने बताया कि गांव मे ही घर के पास पूर्व से भूमि विवाद को लेकर विवाद च रहा है. उसी को लेकर गोली मारी गई है. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया की गोली चलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

![]()

