केंद्रीय चयन पर्षद के सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को किया ब्रीफ़िंग

केंद्रीय चयन पर्षद के सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को किया ब्रीफ़िंग

CHHAPRA DESK – केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस संगठन में सिपाही के पद पर चयन हेतु परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केन्द्रों पर किया जा रहा है.परीक्षा का आयोजन 07, 11, 18,21,25 एवं 28 अगस्त 2024 को किया जा रहा है. दो दिनों की परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न होने के उपरांत जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने पुनः आज सभी केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफ़िंग की. प्रत्येक परीक्षा दिवस को परीक्षा एक पाली में मध्याह्न 12:00 बजे से 02:00 बजे अपराहन तक आयोजित हो रही है. सभी अभ्यर्थी 09:30 बजे पूर्वाहन तक केन्द्र पर रिपोर्टिंग करेंगे.

परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व तक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है. अर्थात 11 बजे पूर्वाह्न के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है. परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संचालन हेतु पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी, स्टैटिक, जोनल, उड़नदस्ता दण्डाधिकारी सहित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है.प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल को केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा दिये गये अनुदेशों को अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. परीक्षा प्रारंभ होने से लेकर समाप्ति तक अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा द्वारा परीक्षा केन्द्र के 500 गज की परिधि में भारत नागरिक सुरक्षा संहिता की सुसंगत के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की गई है.

परीक्षा कक्ष में प्रत्येक बेंच पर दो परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था की गई है. ताकि परीक्षार्थियों की बीच तीन फीट की दूरी बनी रहे. प्रत्येक 24 परीक्षार्थियों पर दो वीक्षक प्रतिनियुक्त हैं. परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा संबंधी प्रत्येक गतिविधियों की वीडियोग्राफी की जा रही है. साथ ही बॉयोमेट्रिक उपस्थिति के साथ फोटोग्राफी भी की जा रही है. सभी परीक्षा केन्द्रों पर सी.सी.टी.वी कैमरा के साथ जैमर भी लगाया गया है. जिलाधिकारी श्री समीर एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने आज पुनः सभी केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफ़िंग की. बताया गया कि 7 एवं 11 अगस्त को आयोजित परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है. इसी तरह बाकी चार दिन निर्धारित परीक्षा को भी पूरे स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित करने का निदेश दिया गया.


सभी केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक तथा पुलिस दण्डाधिकारी के उपस्थिति में परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सधन जाँच कर अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र पर छपे फोटो का मिलान करते हुए परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने देंगे. परीक्षा कक्ष में क्लिपबोर्ड, स्लाइस रुल, कैलकुलेटर मोबाईल फोन, डिजिटल डायरी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कागजात या किताब आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. सभी पदाधिकारियों को चयन पर्षद के दिशा निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुये परीक्षा का अयोजन सुनिश्चित कराने का स्पष्ट निदेश दिया गया. परीक्षा हेतु सदर अनुमंडल कार्यालय के परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिसका दूरभाष संख्या-06152 242444 है.

Loading

56
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़