गंडकी नदी पार करने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत

गंडकी नदी पार करने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत

 

CHHAPRA DESK – सारण जिला के गड़खा स्थानांतर्गत गंडकी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. हालांकि घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन जब तक उन्हें नदी से निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के गड़खा थाना अंतर्गत औढामाल गांव निवासी स्वर्गीय मोमबत्ती राम के 42 वर्ष से पुत्र मुकेश राम के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह नदी पार कर घर जा रहा था, तभी घाट पर पहुंचने के दौरान नदी के गड्ढे में फंस जाने के कारण डूबकर मृत्यु हो गई.

हालांकि घाट पर मौजूद लोगों ने शीघ्र ही नदी से छानकर उसे गड़खा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची गड़खा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि गंडकी नदी तैर कर वह घर आ रहा था. उसी बीच वह नदी में बने गड्ढे में अनियंत्रित हो गया और गहरे पानी में चले जाने से डूब कर उसकी मृत्यु हो गई.

Loading

56
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़