CHHAPRA DESK – बच्चों को स्कूल से लाने जा रही है स्कूटी सवार महिला को अनियंत्रित कंटेनर ने रौंद दिया. जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के अमनौर थाना अंतर्गत गनोरा गांव निवासी शशि राय की 28 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी के रूप में की गई. घटना जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैकी गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप की है, जहां दुर्घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला. वही सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय थाना पुलिस ने कंटेनर को जब्त करते हुए मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि उस महिला के बच्चे गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय में पढ़ते हैं, जिनको लाने के लिए वह स्कूटी से विद्यालय जा रही थी. उसी बीच मैकी गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित कंटेनर ने उसकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई है. इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया.

![]()

