लूट व चोरी के कई कांडों में थी तलाश ; अपराध की योजना बनाते दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

लूट व चोरी के कई कांडों में थी तलाश ; अपराध की योजना बनाते दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस ने लूट व चोरी के कई कांडों में फरार चल रहे दो अपराधियों को अपराध की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है. जिनके पास से पुलिस ने 01 पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस, 01 मोटरसाईकिल एवं लूटी गई 02 मोबाईल बरामद किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि रिविलगंज थाना पुलिस टीम अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से भ्रमणषील थी. उसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मोटरसाईकिल सवार 02 व्यक्ति मोहब्बत परसा बांध के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं तथा किसी गंभीर घटना कारित करने की फिराक में है.

प्राप्त सूचना पर रिविलगंज थाना एवं दाउदपुर थाना की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल से 02 संदिग्ध को पकड़ा गया. पूछताछ एवं अग्रेतर कार्रवाई के क्रम में दोनों अपराधियों को 01 पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस, 01 मोटरसाईकिल एवं लुटी गई 02 मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबध में रिविलगंज थाना कांड संख्या-245/24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अपराधियों में रिविलगंज थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी सोनू कुमार एवं मोहब्बत परसा गांव निवासी प्रद्युमन सिंह शामिल हैं.

जिनके खिलाफ रिविलगंज थाना, जलालपुर थाना, कोपा थाना व दाउदपुर थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस उनकी तलाश में लगी थी वह लोग फरार चल रहे थे. छापामारी दल में रिविलगंज थानाध्यक्ष पु0अ0नि0 सुभाष पासवान, दाउदपुर थानाध्यक्ष पु0अ0नि0 नवलेश पासवान, प्र0पु0अ0नि0 मनीकांत कुमार, रिविलगंज थाना, सि0/656 संतोष कुमार, सि0/458 रविरंजन कुमार, सि0/583 विनित कुमार रिविलगंज थाना एवं सि0/275 विकास कुमार, जिला आसूचना इकाई शामिल थे.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़