
CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर लूटी गई मोबाइल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वही मोबाइल लूट में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया है. बताते चले कि बीते दिन आजमगढ़(उ0प्र0) जिले के तरवरपुर थाना क्षेत्र के बसही गांव निवासी बेचन राम के पुत्र संदीप कुमार से कोनिया माई मंदिर के पास मोटरसाईकिल सवार 02 अज्ञात अपराधियों द्वारा झपट्टा मारकर उनका मोबाईल छीन लिया गया था. उस संबध में भगवानबाजार थाना कांड संख्या-426/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

तकनीकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर 02 अभियुक्तों प्रभात कुमार एवं नीतीश कुमार को छिने गये मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार दोनों अपराधी भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी हैं. जिनके पास से पुलिस ने लूटी गई मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है. वही दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है. छापामारी टीम में भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार के साथ अन्य जवान शामिल थे.

![]()

