अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घर के बाहर खेल रहे एक मासूम समेत तीन की गई जान ; मचा कोहराम

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घर के बाहर खेल रहे एक मासूम समेत तीन की गई जान ; मचा कोहराम

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में घर के बाहर खेल रहे एक मासूम समेत तीन व्यक्ति की मौत हुई है. पहली घटना में घर के बाहर खेल रहे एक मासूम को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण वह गंभीर उसे घायल हो गया. आनन-फानन में परिवार वाले उसे लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही घर वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत बच्चा जिले के खैरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी विनय राय का पांच वर्षीय पुत्र नितिन कुमार बताया गया है. चिकित्सक द्वारा इस घटना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

जबकि दूसरी घटना में मकेर थाना अंतर्गत एस एच पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. हालांकि गंभीर स्थिति में परिवार वाले उसे लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और वहां से छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां सदर स्थल पहुंचने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत व्यक्ति मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी सानिफ अली के 45 वर्षीय पुत्र असगर अली बताए गए हैं. देर शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है.


जबकि तीसरी घटना में जिले के नगरा थाना क्षेत्र के नगरा जलालपुर मुख्य पथ पर नगरा गांव के समीप डंफर की चपेट में आने से एक साईकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई है. मृत व्यक्ति नगरा थाना क्षेत्र के अरवा पूरब टोला गांव निवासी पचास वर्षीय अकबर अली बताया गया है. वह व्यक्ति फेरी का कार्य करता था. बताया जा रहा है कि वह पारचून का सामान फेरी करने के बाद साइकिल से जा रहा था. सड़क पर पहुंचते ही तेज गति से जा रहे डंफर ने उसकी साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया,

जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद वाहन लेकर चालक भागने लगा लेकिन कुछ दूर जाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. वहीं सड़क दुर्घटन की सूचना पर नगरा थाना की पुलिस ने पहुंचकर वाहन को जब्त कर आगे की करवाई में जुट गई. वहीं परिजनों ने बताया की उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी थे जो घायल हो गए हैं. वही दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है.

Loading

67
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़