
CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पुलिस ने एक किशोर समेत दो अज्ञात का शव बरामद किया है. समाचार प्रेषण तक दोनों शवों की शिनाख्त नहीं होने के कारण छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उन्हें सुरक्षित रखा गया है. पहली घटना जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के एकसार गांव से सामने आई हैं, जहां थाना क्षेत्र के एकसार गांव समीप चंवर से अज्ञात किशोर का शव बरामद किया गया. सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है.

बताया जा रहा है कि चंवर में डूबने से किशोर की मौत हुई है, लेकिन उसके चेहरे और शरीर से के कुछ अंगों से मांस गायब था. जिससे ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि हत्या कर उसके शव को चंवर में फेंका गया होगा. क्योंकि, शव की पहचान भी नहीं हो पाई है. वही पुलिस का कहना है कि जानवरों के द्वारा किशोर के शव को नोंचा गया है. स्थिति जो भी हो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा है. वही शव की पहचान नहीं होने के कारण गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है.

जबकि दूसरी घटना में पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन स्थित प्लेटफार्म संख्या- 2 के पूर्वी छोर से 30 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया गया है. प्रथम दृश्यता उसकी मौत का कारण बीमारी बतलाया गया है, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई है. सूचना के बाद रेल पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान नहीं होने के कारण से 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा.

![]()

