नगर निगम ने आश्रयहीनो के लिए आश्रय स्थल में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर ; दर्जनों मरीजों का किया गया स्वास्थ्य जांच

नगर निगम ने आश्रयहीनो के लिए आश्रय स्थल में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर ; दर्जनों मरीजों का किया गया स्वास्थ्य जांच

CHHAPRA DESK – छपरा नगर निगम के द्वारा छपरा सदर अस्पताल परिसर स्थित आश्रय स्थल में आश्रयहीनो के लिए निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया. कैंप का उद्घाटन महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता एवं उपमहापौर रागिनी देवी के द्वारा किया गया. जिसमे आश्रयहीनो का आंख जांच, बी पी, शुगर, दर्द व अन्य बीमारियों के जांच की व्यवस्था शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासूमगंज के माध्यम से कराई गई. मौके पर महापौर श्री गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कैंप होने से हमारे आश्रयवीहिनो को स्वास्थ्य सम्बंधित सुविधाएं देने से हमें खुशी मिलती है.

वहीं उप महापौर रागनी देवी ने आश्रय स्थल के आश्रयवीहिनो के लिए हमेशा नगर निगम हर सुविधाएं देने हेतु तत्पर है. वहीं नगर निगम के नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु ने बताया कि आश्रय वीहिनो को विभागीय दिशा निर्देश के आलोक मे 11 आश्रवीहीनो का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया है. जिससे वे भी 5 लाख तक का इलाज निशुल्क करा सकें. उन्होंने बताया कि 32 आश्रवीहीनो का आयुष्मान पोर्टल पर चेक किया गया, जिसमे 11 आश्रयवीहिन लाभ के पात्र पाए गए और उनका आयुष्मान कार्ड बनवा दिया गया.

आश्रयवीहिनो के लिए प्रत्येक माह सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत वृद्धा पेंशन, बैंको मे खाता खोलवाना, आधार कार्ड बनवाना, विधवा पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाना, राशन कार्ड बनवाना इत्यादि का कार्य किया जाता है. सामाजिक सुरक्षा कोषाग के माध्यम से हेल्प डेस्क लगाया जाता है. बता दें कि आश्रय स्थल का संचालन 2019 से शुरू किया गया था, अभी तक 12 हजार से ऊपर लाभुकों के द्वारा आश्रय स्थल का लाभ प्राप्त कर लिया गया है. नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा प्रति माह इसका औचक निरीक्षण किया जाता है. जिससे आश्रय स्थल मे सारी सुविधाएं दे दी गई है,

जिसमें lP CCTV, मनोरंजन के लिए टेलीवीजन, आश्रयवीहिनो को कॉल करने के लिए टेलीफोन, पीने के लिए आर ओ की व्यवस्था, लॉकर की व्यवस्था की गई है. हेल्थ कैंप मे मासूम गंज स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ एच एन प्रसाद, एएनएम प्रियंका कुमारी, पुष्पा कुमारी, रंजन कुमारी, माला कुमारी, प्रतिभा, आदर्श कुमार, नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु, सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, सामुदायिक संघटक नितेश चौहान, आश्रय स्थल प्रबंधक अर्चना कुमारी, केयर टेकर, संगीता देवी, मुनी देवी, बिनु देवी एवं आश्रयविहीन उपस्थित थे.

Loading

56
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़