CHHAPRA DESK – छपरा सदर अस्पताल में जहरीला पदार्थ खायी हुई महिला को परिवार वालों द्वारा भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज कराने की बजाय उसके ससुराल वाले और मायके वाले आपस में भिड़ गये. जिसके बाद इमरजेंसी वार्ड में ही मारपीट शुरू हो गई. जिसके बाद इमरजेंसी वार्ड में अफरा तफरी मच गई. हालांकि अस्पताल में मौजूद पुलिस कर्मियों के द्वारा मामला को शांत कर लिया गया. जिसके बाद महिला का उपचार शुरू हुआ. उपचार के दौरान जहरीला पदार्थ खायी महिला ने बताया कि उसका पति नशे में आकर बराबर पीटता है जिसके कारण उसके द्वारा कीटनाशा खाया गया है.पीड़ित महिला भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रतनपुरा मोहल्ला निवासी की ललन राय की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी कुमारी बतायी जाती है.

इस संबंध में पीड़ित महिला ने बताया कि रक्षाबंधन में अपने मायके छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित दहियांवा गयी थी. जहां उसका पति उसे बुलाने आया और जबरन उसे साथ लाया. जिसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ. घर लाकर उसका पति उसे पीटने लगा. जिसके बाद उसने प्रताड़ना से तंग आकर कीटनाशक खा लिया है. वहीं उसके पति ने कहा कि उसके द्वारा पत्नी को अस्पताल लाया गया है. वहीं इस घटना की सूचना के बाद उसके मायके वाले आकर उसके साथ मारपीट करने लगे हैं. उसका आरोप है कि ससुराल वाले उसका सारा सामान रख लिए हैं. जबकि ससुराल वालों का आरोप है कि वह नशे का आदी है और नशे में आकर अपनी पत्नी को बराबर पीटते रहता है. जिसका वे लोग शुरू से विरोध कर रहे हैं. वहीं पीड़ित महिला का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

![]()

