CHHAPRA DESK – सारण जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत मंगोलापुर गांव में पट्टीदारों के बीच हुई चाकू बाजी में दो भाइयों को चाकू से गोद दिया गया. जिसमें एक की मौत मौके पर हो गई है. वहीं दूसरे को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है. मृत युवक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर गांव निवासी जलेश्वर तिवारी के 35 वर्ष से पुत्र राजकुमार तिवारी के रूप में की गई है. वही चाकू बाजी में गंभीर रूप से घायल उसका छोटा भाई 26 वर्षीय राज किशोर तिवारी बताया गया है. जिसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन, वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर में भूमि विवाद को लेकर दोनों भाई ट्रेन से छपरा पहुंचे थे और टेंपो पड़कर जलालपुर जा रहे थे. उसी बीच मंगोलापुर से पहले ही उनके पट्टीदारों ने घात लगाकर टेंपो से खींचकर दोनों के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. जिसके कारण चाकू बाजी में दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए और दोनों को जलालपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां राजकुमार तिवारी की मौत हो गई, वही राज किशोर तिवारी को वहां से छपरा सदर अस्पताल और फिर उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है.

इस संबंध में सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर उक्त घटना घटित हुई है. वहीं उन्होंने बताया है कि जमीन के विवाद पिछले काफी दिनों से दोनों के बीच चल रहा था. उसी विवाद को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये. वहीं घटना होने के बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

अस्पताल में राजकुमार को नहीं मिला ऑक्सीजन तो हो गई मौत , हंगामा
चाकू बाजी के बाद गंभीर रूप से जख्मी राजकुमार और राजकिशोर तिवारी दोनों को जलालपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां राजकुमार तिवारी को ऑक्सीजन नहीं मिल सका. स्वास्थ्य कर्मियों में बताया कि ऑक्सीजन समाप्त हो गया है. जिसके कारण परिवार वालों के देखते-देखते उसकी मौत हो गई. इस घटना से परिवार वालों में आक्रोश भर गया और परिवार वालों ने जलालपुर स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया है. वही आक्रोशित लोगों ने सड़क भी जाम कर रखा है. समाचार प्रेषण तक लोगों का प्रदर्शन और हंगामा जारी है.

![]()

