
CHHAPRA DESK – सारण जिला के कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण टोला में बीती रात करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत अस्पताल में हो गई. मृत युवक कोपा थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव निवासी वंशी राम का 32 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार राम बताया गया है. परिजनों ने बताया कि बीती रात अनिल खाना खा कर घर के बाहर लघुशंका करने के लिए गया था. जहां सड़क किनारे लगे बिजली पोल के समीप लघुशंका करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया.जिसके कारण वह अचेत हो गया और घरवाले उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.

जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं उसके मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया. मृत युवक की मां एवं पत्नी का रो-रो कर हाल-बेहाल है. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. इस मामले में मृतक के चचेरे भाई अर्जुन कुमार के बयान पर घर के बाहर करंट लगने की प्राथमिक की दर्ज की गई है.

![]()

