
CHHAPRA DESK – सारण जिला के अवतार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सखनौली गांव स्थित कटाई पुल के समीप हत्या कर फेंके गए एक युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है. पुल के समीप शव होने की सूचना के बाद यह बात गांव में आग की तरफ फैल गई और घटना स्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. शव की पहचान को लेकर पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से जुटी हुई है. वहीं अवतार नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों की दो सदस्यीय टीम के द्वारा किया गया है, ताकि हत्या के सही कारणों की स्पष्ट जानकारी हो पाए. इस संबंध में पूछे जाने पर अवतार नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला गला दबाकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के सही कारणों की जानकारी हो पाएगी. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

![]()

