छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं का हमला ; दो चौकीदार जख्मी

छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं का हमला ; दो चौकीदार जख्मी

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शराबबंदी के नियम को लागू कराने के लिए छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला बोल दिया. अचानक हुए हमले से पुलिस संभाल नहीं पाई और भागना पड़ गया. उस दौरान शराब माफियाओं ने दो चौकीदार को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद जख्मी हालत में दोनों चौकीदार को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. घटना जनता बाजार थाना क्षेत्र के लहलादपुर प्रखंड के शोभीपुर गांव से सामने आई है, जहां होली के मद्देनजर शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया.

 

इस हमले में दो चौकीदार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी में जनता बाजार थाना के चौकीदार कृष्ण मांझी और राजबली मांझी शामिल हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष जयहिन्द यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी. उसी दौरान शराब माफियाओं ने अचानक लाठी-डंडा से हमला बोल दिया. हमले में दोनों चौकीदारों को गंभीर चोटें आईं. जबकि अन्य पुलिस टीम वहां से भाग निकले. घटना के बाद घायल चौकीदारों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,

Add

जहां उनका इलाज किया गया. वही सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ सुब्रत कुमार ने बताया कि दोनों को अंदरूनी चोटें आई हैं और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है. उधर, घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी तेज कर दी है. वही थानाध्यक्ष ने बताया कि हमले में शामिल दो शराब माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी राजा चौधरी और लक्ष्मण चौधरी बताये जाते है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़