इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का उसके बॉयफ्रेंड ने किया हत्या ; शादी का दबाव बनाने पर हुई वारदात

इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का उसके बॉयफ्रेंड ने किया हत्या ; शादी का दबाव बनाने पर हुई वारदात

PATNA DESK –  पटना में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा कि दोनों कॉलेज में एकसाथ पढ़ते थे. दोनों का लास्ट ईयर था इसलिए लड़की लड़के पर शादी का दबाव बना रही थी. जिसको लेकर कुछ दिनों से उनके बीच विवाद हो रहा था. जिससे नाराज होकर प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दिया है. उसके द्वारा गला दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी गई है. फिर रूम बाहर से बंद करके निकल गया. घटना बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव की है. 13 अप्रैल की रात लड़की की उसके रेंटेंड घर में बेड पर लाश मिली थी. पुलिस ने आज मामले का खुलासा करते हुए प्रेमी आर्थव श्रीवास्तव उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया है.

Add

आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. मृत छात्रा औरंगाबाद की रहने वाली 21 वर्षीय अनुपम कुमारी बताई गई है. जो कि पिछले कुछ वर्ष से पटना के बिहटा में रेंट पर मकान लेकर रह रही थी. वह और उसका प्रेमी नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बिहटा से इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर रहे थे. पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया, अनुपमा और गिरफ्तार आरोपी बक्सर के आर्थव श्रीवास्तव के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मोबाइल फोन पर बात होती थी. इधर, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसी विवाद के चलते आरोपी ने अनुपमा के साथ पहले मारपीट की फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

शादी का भी बना रही थी दबाव

बताया गया कि लड़की लगातार प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी. जिसके अलावा घटना से 2 दिन पहले कॉलेज में 2 दिवसीय क्रस्ट इवेंट का आयोजन किया गया था. उसमें फोटो खींचने को लेकर भी विवाद दोनों के बीच हुआ था. आर्थव और अनुपमा के बीच कॉलेज से ही दोस्ती थी. घटना से एक दिन पहले दोपहर 12 बजे के आसपास आरोपी ने फोन पर बात की. लैपटॉप देने का बहाना किया. 12 अप्रैल को लड़की के रूम पहुंचा. वहां भी दोनों में विवाद हुआ और मारपीट हुई. मारपीट में आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया. लड़के ने हत्या की बात कबूली है. लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बाकी पुष्टि होगी.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़