CHHAPRA DESK- बिहार सरकार, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, छपरा के द्वारा दिनांक-03 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन राजेन्द्र स्टेडियम में किया जाएगा. इस रोजगार मेला में तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र के देश के प्रतिष्ठित कम्पनियाँ भाग लेंगी. रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी इस रोजगार मेला में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं. इस रोजगार मेला के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा एवं बी-टेक है। वेतन कम से कम 12500-27500 तक होगा.नियोजन मेला में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन नियोजनालय में हो. नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाईन कर दी गयी है जो कि बिहार सरकार के रोजगार पोर्टल https:detjob.bihar.gov.in पर मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थी / नियोजको को निबंधन कराना आवश्यक होगा. नियोजन मेला से संबंधित विस्तृत जानकारी टॉल फ्री नं0-18002965656 पर प्राप्त की जा सकती है. कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है साथ ही जिला नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है। अतएव अभ्यर्थी अपना निबंधन इस पोर्टल पर आवश्यक रूप से करा लेंगे। नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन निबंधन की व्यवस्था रहेगी.