CHHAPRA DESK- इस वक्त की बड़ी खबर छपरा शहर से सामने आ रही है, जहां शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत फैशन होटल में छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है. उस दौरान पुलिस ने वहां से आधा दर्जन प्रेमी युगल को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि शहर के भगवान बाजार स्थित होटल पैशन में असामाजिक तत्वों के इकट्ठा होने की सूचना के बाद भगवान बाजार थाना अध्यक्ष दलबल के साथ छापेमारी के लिए पहुंचे थे. छापेमारी के दौरान होटल के कई कमरे बंद पाए गए. जब कमरे को खुलवाया गया तो वहां आपत्तिजनक स्थिति में कई लड़के लड़कियां बरामद किए गए. जिसके बाद इस घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गई. छापेमारी के दौरान वहां से आधा दर्जन प्रेमी युगल को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है.