SARAN DESK – छपरा शहर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां एक दलित किशोरी के साथ गैंगरेप ने की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. इस मामले में मुफस्सिल थाना में वादिनी के फर्दबयान के आधार पर थाना कांड संख्या-481/26, धारा-70 (1) BNS, 04/06 पोक्सो अधिनियम एवं 3 (2) (v) एससी / एसटी अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. वहीं पुलिस ने पॉक्सो एवं सामूहिक दुष्कर्म कांड का त्वरित उभेदन कर एक नाबालिक को निरुद्ध करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका परीक्षण किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में स्थानीय थाना क्षेत्र के मगाईडीह गांव निवासी मिथलेश कुमार महतो एवं सचिन कुमार महतो उर्फ भुअर शामिल हैं.
प्रेम प्रसंग में धोखा
घटना के संबंध में बताया गया है कि पीड़िता का एक अभियुक्त के साथ लगभग एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. अभियुक्त के बुलाने पर वह मगाईडीह चंवर मिलने गई थी, जहां अभियुक्त द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया. उसी दौरान अन्य अभियुक्तों ने दोनों को देख लिया, जिसके उपरांत दो अन्य अभियुक्तों द्वारा भी वादिनी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया तथा घटना का वीडियो भी बनाया गया. घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल को सुरक्षित कराया गया. अनुसंधान के क्रम में एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कराया गया. वहीं पीड़िता का तत्काल चिकित्सीय परीक्षण कराया गया.
इस मामले में प्राप्त वैज्ञानिक एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त 02 अभियुक्त को गिरफ्तार एवं 01 विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया. अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है.