CHHAPRA DESK- इस वक्त की बड़ी खबर सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसागढ़ से सामने आ रही है, जहां ट्रिपल मर्डर से दहशत का माहौल है. बताया जाता है कि परसागढ़ में चाकू बाजी के बाद परिजन सभी जख्मी को लेकर एकमा स्थित डॉक्टर एस कुमार के अस्पताल में पहुंचे, जहां दूसरी बार जमकर हुई चाकू बाजी में एक के बाद मौतों की संख्या तीन तक पहुंच गई. एक युवक की मौत डॉक्टर के क्लीनिक में जबकि दो मौतें छपरा सदर अस्पताल में पहुंचकर हुई है. हालांकि इस मामले में फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. मृत्यु में जिले के एकमा थाना क्षेत्र के जीराटपर गांव निवासी ध्रुव यादव का 25 वर्षी पुत्र मुकेश कुमार यादव पचोर गांव निवासी विजय यादव का 35 वर्ष से पुत्र रमेश यादव एवं तीसरा युवक बाला प्रसाद का पुत्र अंकुर कुमार बताया गया है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath
Advertisement

