CHHAPRA DESK- इस वक्त की बड़ी खबर छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत छोटा ब्रह्मपुर मोहल्ला से सामने आ रही है, जहां हुई चाकूबाजी में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. गंभीर रूप से जख्मी में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छोटा ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी देवकी साह के पुत्र जयप्रकाश गुप्ता एवं उनका 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार शामिल है. जहां अमित कुमार की स्थिति काफी नाजुक बतलाई जा रही है. इस संबंध में जख्मी के परिवार वालों ने बताया कि मोहल्ले में बच्चे पटाखा फर रहे थे और अमित बिजली का तार जोड़ रहा था. उसी बीच मोहल्ले के कुछ लड़के आए और उसके साथ मारपीट करने के बाद बाद चाकू उसके पेट में घोंपना शुरू कर दिया. यह देखकर उसके पिता बचाने पहुंचे तो उनके ऊपर भी तीन चार चाकू से वार किया गया. जिसके बाद उनके द्वारा इस घटना की सूचना 112 डायल पुलिस को दी गई. वही जख्मी हालत में पिता-पुत्र को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.
दो अभियुक्तों को 112 डायल पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहर में चाकू बाजी की सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस शीघ्र छोटा ब्रह्मपुर मोहल्ला पहुंची और दोनों जख्मी को सदर अस्पताल भिजवाया. वही जख्मी के बयान के आधार पर दो अभियुक्तों को पकड़ लिया, जिन्हें भगवान बाजार थाना पुलिस को सौंपा गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वही समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया जारी थी.

