CHHAPRA DESK- सारण जिला अंतर्गत मढ़ौरा थाना पुलिस ने स्टेट हाईवे-73 पर धेनुकी चौक के पास शराब लदी एक ट्रक को जब्त किया है. ट्रक से ‘ऑफिसर चॉइस’ ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 77 कार्टन बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, ट्रक उत्तर प्रदेश से शराब लेकर छपरा के डोरीगंज जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धेनुकी चौक के पास ट्रक को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान ट्रक से अंग्रेजी शराब के 77 कार्टन बरामद हुए. पुलिस ने शराब और ट्रक को जब्त कर दोनों आरोपियों को थाने ले गई। थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार चालक और खलासी की पहचान का सत्यापन किया जा रहा है. साथ ही शराब तस्करी के इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.