Hulchal News 24
HULCHAL NEWS 24 Satya Ke Sath
BREAKING
दलित किशोरी के साथ गैंगरेप ; एक नाबालिक समेत तीन हिरासत में NIA की छापेमारी से हड़कंप ; सदाकत अंसारी से घंटों पूछताछ के बाद मोबाइल-लैपटॉप किया गया जब्त राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड व सफाई कर्मियों ने किया हंगामा ; सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम व अन्य पदाधिकारी 11 जुलाई से शुरू होगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा, घर-घर पहुंचेंगी परिवार नियोजन सेवाएं दलित किशोरी के साथ गैंगरेप ; एक नाबालिक समेत तीन हिरासत में NIA की छापेमारी से हड़कंप ; सदाकत अंसारी से घंटों पूछताछ के बाद मोबाइल-लैपटॉप किया गया जब्त राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड व सफाई कर्मियों ने किया हंगामा ; सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम व अन्य पदाधिकारी 11 जुलाई से शुरू होगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा, घर-घर पहुंचेंगी परिवार नियोजन सेवाएं

About Panchayat Voice

हमारे बारे में…


“पंचायत वॉयस” का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए अपने पाठकों को सही व सटीक जानकारी देना है, जिससे वे लोकतंत्र की मजबूती में एक सचेत और सक्षम नागरिक की भूमिका का निर्वहन कर सकें। हमारी प्राथमिक सोच “तथ्य ही सत्य है” की है, इससे हम समझौता नहीं करते।

panchayatvoice.in वेब पोर्टल “पंचायत वॉयस” नामक राष्ट्रीय हिन्दी मासिक समाचार पत्रिका का डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो देश के ग्रामीण और शहरी जीवन में व्याप्त चुनौतियों के निराकरण एवं बेहतरी की संभावनाओं पर आधारित जन सरोकार से जुड़ी है। इसका प्रकाशन 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से श्री संवत 2083 शक 1948 चैत्र मासे शुक्ल पक्षे दशंयाम तिथौ शनिवासरे पुष्य नशत्र सकर्मा योग में संपन्न हुआ। 

हमारा कोर वैल्यू “पंचायत से परिवर्तन” का है, जहां गांव की पंचायत से लेकर देश की पंचायत तक की बात होगी। जिसमें समसामयिक, राजनीतिक, ज्ञान-विज्ञान, चिकित्सा, कला, साहित्य, कारोबार व खेल सहित अन्य विषयों का समावेश होगा। हमारी कोशिश होगी कि हमारे द्वारा प्रकाशित व प्रसारित खबरें, ऑडियो और वीडियो जन-जन तक पहुंचें।


इस मंच पर खबरों के साथ-साथ लेख, स्टोरी, विचार, विश्लेषण, फीचर, संपादकीय तथा अन्य जन सरोकार से जुड़ी सामग्री भी प्रकाशित और प्रसारित की जाएगी, ताकि समाज के विभिन्न पहलुओं को समग्र रूप में पाठकों तक पहुंचाया जा सके। हम खबरों को लेकर एक विशेष दृष्टिकोण रखते हैं, जिसमें प्राथमिक सूचनाओं के आधार पर खबर को सनसनीखेज बनाना शामिल नहीं है, अपितु खबरों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को टटोलते हुए तथ्यों को संकलित कर सही, सटीक और पुख्ता समाचार पाठकों तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है।


हमारी प्राथमिक सोच ही “तथ्य ही सत्य है” की है। इससे हम समझौता नहीं करते, भले ही सही तथ्यों के लिए इंतजार करना पड़े। कभी-कभी हड़बड़ी में ऐसी खबरें वायरल हो जाती हैं, जिनका सत्य और तथ्य से कोई सरोकार नहीं होता, लेकिन वायरल खबरों के इस दौर में हम और हमारी टीम सत्य का शोधन कर तथ्य के साथ आपके सामने सिर्फ सच को लाने में विश्वास रखती है। इससे जुड़ी संपादकीय टीम, विशेषज्ञ, विचारकों की नजर देश, प्रदेश, शहर, नगर, गांव, गलियारे, धर्म, राजनीति, शासन-सत्ता के गलियारों के हर उस खबर पर रहती है, जो आप जानना चाहते हैं।


खबर प्रकाशित और प्रसारित करने से पहले हम समाज के सभी तबकों का ख्याल रखते हैं और व्यक्ति की निजता का भी ध्यान रखते हैं। लिखते समय हम अदालती आदेशों और प्रेस नियमों का पालन करते हैं। खबर प्रकाशित और प्रसारित करने से पहले हम रिपोर्ट को सही साबित करने के लिए तथ्यों का सहारा लेते हैं और उन्हें स्पष्टता के साथ लिखते हैं। व्यक्तिगत आक्षेप वाली भाषा का प्रयोग नहीं करते हैं। प्रकाशित और प्रसारित सामग्री अथवा तथ्यों का प्रयोग किसी भी समुदाय, संस्था, जाति, धर्म, गुट या विचारधारा को उकसाना नहीं, बल्कि उसे सही दिशा और राह दिखाना है।


हमसे जुड़ा कोई साथी यदि शर्त और नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसकी सामग्री को “पंचायत वॉयस” बिना किसी सूचना के हटा दिया जाएगा। यहां प्रकाशित और प्रसारित सामग्री का इस्तेमाल तभी किया जा सकता है, जब संपादकीय टीम से पहले से अनुमति या सहमति ली गई हो। आप जो सामग्री हमें प्रकाशन और प्रसारित करने के लिए भेजेंगे, उसकी पहली शर्त है कि वह अप्रकाशित हो तथा तथ्यपरक हो।


हमारी कोशिश समाज में पत्रकारिता को मजबूती के साथ खड़ा करने पर है। हमारा जोर है कि हिन्दी पत्रकारिता में “तथ्य ही सत्य है” का मूल्य स्थापित हो।

सादर।


Panchayatvoice.up@gmail.com

Mobile Number – 9876917688

Apni Baat

Submit your article for review & publication

Your article will be reviewed by our editors before publishing.

© 2026 Hulchal News 24 — Articles are published after editorial review