CHHAPRA DESK- मध्य निषेध एवं राज्य अश्वपक नियंत्रण ब्यूरो तथा उत्पादन एवं मध्य निषेध विभाग पटना के द्वारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर अमनौर थाना पुलिस ने सफेद रंग की लग्जरी कार को जब्त करते हुए चालक और उसकी निशानदेही पर कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक चार चक्का उजला कलर की नेक्शन गाड़ी से एक चालक भारी मात्रा में गांजा लेकर सोनाहो के रास्ते अमनौर की तरफ जा रहा है. सूचना मिलते ही अमनौर पुलिस अधिकारी से सूचित कर पुलिस दल बल के साथ अमनौर बाजार में पहुंचे और चौक के सभी गाड़ी की जांच शुरू कर दी गई. पुलिस को उजला नेक्सों गाड़ी दिखाई दी तो पुलिस उस गाड़ी को रोका. उस दौरान चालक पुलिस को देखते ही तेजी से भागने की कोशिश किया लेकिन जाम होने के कारण भागने में असफल रहा. उस दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया. पकड़ा गया चालक पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिला के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के रजवाड़ा ग्राम निवासी अशर्फी गिरी का 38 वर्षीय पुत्र मोतीलाल गिरी बताया गया है. तलाशी के क्रम में वाहन के अंदर से पीछे डिक्की एवं सीट के अंदर बने तहखाने से कुल 21 पैकेट गांजा बरामद किया गया. बीडीओ के समक्ष वजन किया गया तो 115 किलो 930 ग्राम पाया गया. उस दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि गांजा उसे गाड़ी ऑनर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिला अंतर्गत जितना थाना क्षेत्र के अगरवा गांव निवासी वीर बहादुर प्रसाद यादव के पुत्र सुबोध कुमार यादव के द्वारा दिया गया है. जिसे वैशाली जिला में अंकज कुमार के पास व मुकेश कुमार पिता बंधन राय झखरी थाना अमनौर ले जाकर देने को बोला है. जिनके पास वह पहले भी गांजा की खेप पहुंचा चुका है. इस सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर झखरी गांव मे छापेमारी किया. जहां मुकेश दुकान पर बैठा था. गांजा के सम्बंध में पूछने पर आना कानी करने लगा. तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से पुलिस ने मोबाइल बरामद किया है. पुलिस ने इन चारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर करवाई शुरू कर दिया है.

