CHHAPRA DESK- सारण जिला अंतर्गत मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव अवस्थित राम जानकी शिव मंदिर परिसर में रखें गये दान पात्र को तोड़ चोरी की घटना सामने आई है. मौके पर पहुंची थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. घटना की जानकारी पूजा-अर्चना को पहुंचे ग्रामीणों को लगीं. वहीं मंदिर परिसर में ही सोये पुजारी फलाहारी बाबा को इसकी भनक भी नहीं लगीं. ग्रामीणों में कांग्रेस नेता शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर के दान पात्र को तोड़ लगभग 20 हजार रुपए नगदी की चोरी कर ली गई है. हालांकि मंदिर के दान पात्र से चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की घटना किसी बाहरी व्यक्ति के द्वारा नहीं की गयी होंगी क्यूंकि मंदिर गांव के किनारे अवस्थित है और और गांव में ही है.

