CHHAPRA DESK- सारण जिला के गौरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां विवाद के बाद एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दिया गया. हालांकि गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रेफर किए जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर गांव निवासी स्व रामजी सिंह का 50 वर्षीय पुत्र अशोक सिंह बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक सिंह के घर के बाहर पड़ोसी अमन कुमार सिंह एवं विभय कुमार सिंह के बीच विवाद हो रहा था. उस दौरान विभय कुमार सिंह के द्वारा अपने भाई उज्ज्वल सिंह उर्फ उजाला को वहां ट्रैक्टर लेकर उन्हें कुचलने को कहा और उजाला सिंह ने तेजी से ट्रैक्टर चलाते हुए अशोक सिंह के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. ट्रैक्टर से कुचलने से अशोक सिंह के छाती की हड्डियां टूट गईं और वे अचेत हों गए. गंभीर स्थिति में परिजन उनको लेकर आनन-फानन में मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. इस संबंध में मृतक की पत्नी विभा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें विभय कुमार सिंह, उज्जवल सिंह एवं उनके पिता मनोज कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पति की मौत के बाद पत्नी के सामने अब परिवार चलाने और बेटी के भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है. परिजन आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath

