CHHAPRA DESK –   पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर सीआईबी की टीम ने मढ़ौरा रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर कार्रवाई करते हुए दो टिकट दलालों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पकहां वार्ड-6 निवासी 41 वर्षीय दिलीप साह तथा तरैया थाना क्षेत्र के नंदनपुर वार्ड-4 निवासी 30 वर्षीय विवेक कुमार पंडित बताये जाते है. उनके पास से दो लाइव तत्काल एसी आरक्षित टिकट, दो निरस्त एसी आरक्षित टिकट तथा एक निरस्त स्लीपर टिकट बरामद किया गया. बरामद टिकटों की कुल कीमत 20,530 रुपये बताई गई है. मामले में एक अन्य आरोपित को वांछित घोषित किया गया है.

Add

वही सीआईबी प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया की जांच में पता चला कि दोनों जरूरतमंद यात्रियों को टिकट के निर्धारित मूल्य से प्रति व्यक्ति 200 से 300 रुपये अधिक लेकर चोरी-छिपे तत्काल एवं सामान्य टिकट उपलब्ध कराते थे. वही उन्होंने बताया की पूछताछ के दौरान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पकहा गांव निवासी सतेंद्र राय की संलिप्तता सामने आने पर उसे वांछित अभियुक्त बनाया गया है.इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट मशरक में रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत कांड संख्या 128/26 दर्ज किया गया है. मामले की जांच एएसआई रमेश किरकिट्टा कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. इस दौरान सीआईबी के एएसआई बृज सुन्दर कुमार,हेड कांस्टेबल रामसूरत यादव,कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल थे.