
CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे कै छपरा जंक्शन पर सोए आरपीएफ व सीपीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार की सुबह छपरा जंक्शन से एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन और 4 हजार रुपये नकद बरामद किए गए. गिरफ्तार चोर बलिया जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के तिलाड़ी गांव निवासी दिनेश विश्वकर्मा का पुत्र ऋषिकेश विश्वकर्मा बताया जाता है. बरामद दोनों मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 34 हजार रुपये बताई गई. गिरफ्तार चोर को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी क़ो सुपुर्द कर दिया गया. आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया की रविवार की सुबह स्टेशन पर गश्त एवं आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या दो के पूर्वी छोर पर एक संदिग्ध युवक भागता हुआ दिखाई दिया. जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.तलाशी लेने पर उसके पास से टेक्नो एवं रेडमी कंपनी के दो मोबाइल फोन तथा एक पर्स में 4 हजार रुपये नकद मिले.

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में सोए हुए यात्रियों के मोबाइल चोरी किए थे और भागने की कोशिश कर रहा था.वही उन्होंने बताया की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोर छपरा स्टेशन तथा गौतम स्थान-रिवीलगंज रेलखंड में ट्रेनों और स्टेशनों पर सोए यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल एवं अन्य कीमती सामान चोरी करता था.वही जीआरपी मे आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या 141/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(5) के तहत मामला दर्ज किया है. मामले की जांच एएसआई शैलेश कुमार कर रहे हैं.गिरफ़्तारी टीम मे सीपीडीएस टीम के उप निरीक्षक विशाल, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार शाह, कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार यादव एवं कांस्टेबल राजनाथ यादव शामिल थे.
