CHHAPRA DESK- आम जनमानस को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से आज छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. बता दें कि व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के प्रांगण में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जाएगा. जिसकी सफलता सुनिश्चित करने और नागरिकों को जागरूक करने के लिए विशेष 'प्रचार वाहन' (जागरूकता रथ) को अनंत सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय हम्बिर सिंह बाघेल, जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सैयद मोहम्मद फ़ज़लूल बारी, जिला अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अनुराग कुमार त्रिपाठी, विशेष उत्पाद न्यायाधीश प्रथम, द्वितीय तृतीय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार, तथा अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण, के अलावे पूर्णेन्दु रंजन, मुख्य लैड्स, एवं लैड्स कर्मी, DLSA कर्मी, एवं न्यायालय कर्मी और बिहार ग्रामीण बैंक के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे. यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण करेगा. इसका मुख्य लक्ष्य आम नागरिकों को लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों के आपसी समझौते के आधार पर त्वरित और निःशुल्क निष्पादन की जानकारी देना है. लोगों को यह समझाना कि लोक अदालत में सुलझाए गए मामलों की कोई अपील नहीं होती और इससे समय व धन दोनों की बचत होती है, एवं दीवानी मामलो का न्याय शुल्क भी वापस किया जाता है. लाउडस्पीकर और पंपलेट्स के माध्यम से बैंक ऋण, दीवानी मामले दवा वाद और अन्य समनीय मामलों के साथ ट्रैफिक चालान, बिजली, पानी बिल, वन विभाग से संबंधित (Compoundable) अपराधों के निपटारे के लिए प्रेरित करना है. वाहन को रवाना करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत न्याय का वह द्वार है जहां कोई हारता नहीं, बल्कि दोनों पक्षों की जीत होती है. उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों को जादा से जादा आपसी सहमति से समाप्त कराएं.
आगामी दिनांक 12 सितंबर को लगेगा मेगा राष्ट्रीय लोक अदालत ; जागरूकता रथ रवाना


