CHHAPRA DESK- छपरा शहर स्थित खेल भवन में अस्मिता खेलो इंडिया के तहत अस्मिता वेटलिफ्टिंग सिटी टूर्नामेंट का एकदिवसीय आयोजन किया गया. जिसमें सारण के विभिन्न विद्यालयों की बच्चियों ने भाग लिया. मौके पर मुख्य अतिथि छपरा विधायक छोटी कुमारी, रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव जीनत जरीना मसीह, प्रीति सिंह के द्वारा खेल का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया. मौके पर अन्य गणमान्य अतिथिगण में धर्मेंद्र कुमार साह, हरेंद्र सिंह (संरक्षक, सारण जिला भारोत्तोलन संघ), डॉ मुकेश कुमार यादव, डॉ विकास कुमार सिंह, डॉ रजनीश कुमार, सभापति बैठा उपस्थित रहे. कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार एवं उपाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया. वहीं अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह एवं सचिव अभय प्रकाश ने भी सभी खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया. निर्णायक दल में देवेश चंद्र रॉय, अजय कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार सिंह, प्रियांशु कुमार, आनंद कुमार, नेहा कुमारी एवं अन्य शामिल रहे.  सब जूनियर केटेगरी : प्रतियोगिता के सब जूनियर केटेगरी के 45 कि ग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान स्वेता कुमारी, द्वितीय स्थान अनन्या कुमारी और तृतीय स्थान निभा कुमारी को मिला. सब जूनियर केटेगरी 49 कि ग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान सुहानी सिंह, द्वितीय स्थान श्रेया कुमारी और तृतीय स्थान साक्षी तिवारी को मिला.सब जूनियर केटेगरी 53 कि ग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान स्वस्तिका राय, द्वितीय स्थान रितिका कुमारी और तृतीय स्थान दीक्षा सिंह को मिला.सब जूनियर केटेगरी 57 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान शालिनी कुमारी, द्वितीय स्थान परिधि मिश्रा और तृतीय स्थान जीविका सिंह को मिला.सब जूनियर केटेगरी 61 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान शाम्भवी श्रीवास्तव और द्वितीय स्थान अंकिता कुमारी को मिला.

जूनियर वर्ग कैटेगरी :

 इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग कैटेगरी के 45 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान प्रिया कुमारी, द्वितीय स्थान अनन्या शर्मा और तृतीय स्थान अंजलि कुमारी को मिला.जूनियर केटेगरी 49 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान अनुष्का कुमारी, द्वितीय स्थान खुशी कुमारी और तृतीय स्थान रिया कुमारी को मिला.जूनियर केटेगरी 53 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान रिया सिंह, द्वितीय स्थान खुश्बू कुमारी और तृतीय स्थान दिव्या कुमारी को मिला.जूनियर केटेगरी 57 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान वैष्णवी श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान सोनाली कुमारी और तृतीय स्थान अंजलि कुमारी को मिला.जूनियर केटेगरी 61 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान रूबी कुमारी और द्वितीय स्थान नीतू कुमारी को मिला.69 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान अमृता कुमारी और द्वितीय स्थान किरण कुमारी को मिला. 77 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान अश्विनी कुमारी को मिला.86 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान आस्था कुमारी को मिला.