CHHAPRA DESK- सारण जिले में बाढ़ के कारण पानी में डूबने से प्रतिदिन दो-चार मौतें हो रही हैं. बीते दिन बाढ़ के कारण पानी में डूबे अधेड़ का शव आज दरियापुर थाना क्षेत्र के बेला गांव स्थित माही नदी से बरामद किया गया है. नदी में शव होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान किया. मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्बला गांव निवासी स्व शिवलाल राय के 42 वर्षीय पुत्र अरुण राय के रूप में की गई. उसका शव बरामद होने के साथ ही घर परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. बताया जाता है कि बीते दिन नदी में डूबने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई थी. घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम को उसकी तलाश में लगाया गया है. एनडीआरएफ की टीम नदी में लगातार खोजबीन कर रही थी लेकिन देर शाम तक उसका शव बरामद नहीं हो सका था.


