SARAN DESK - बरसात के मौसम में मिठाई एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए सारण जिला-खाद्य संरक्षा अधिकारी -सह-अभिहित अधिकारी (सारण, सिवान, गोपालगंज) नारायण राम के द्वारा आज शहर के अनेक मिठाई दुकान एवं होटलों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा पांच दुकानों से पनीर एवं मिठाई के सैंपल को कलेक्ट किया गया. जिनको जांच के लिए पटना के अगम कुआं प्रयोगशाला में भेजा गया है. उक्त अवसर पर फूड इंस्पेक्टर श्री राम ने बताया कि बरसात के मौसम में खुले में मिठाई और खाद्य पदार्थों को रखने से बीमारी फैलने की आशंका रहती है. जिसको लेकर उनके द्वारा आज अनेक होटलों का औचक निरीक्षण कर निर्देश दिया गया है. वहीं उनके द्वारा पनीर एवं मिठाई के कई सैंपल भी कलेक्ट किए गए हैं, जिसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है. उन्होंने बताया कि शहर के साहेबगंज एवं भीड़भाड़ वाले इलाके में भी खुले में पनीर में मिठाई बेचने वाले को विशेष हिदायत देते हुए उन्हें खाद्य पदार्थों को ढककर रखने का निर्देश दिया गया है. ताकि, खुले में बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों को खाकर कोई उपभोक्ता बीमार ना पड़े. औचक निरीक्षण के क्रम उनके द्वारा कुछ फूड सैंपल भी कलेक्ट किए गए हैं, जिसे जांच हेतु लैब भेजा गया है. लैब रिपोर्ट के आधार पर उनके द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.
बरसात को ले फूड इंस्पेक्टर ने शहर के अनेक मिष्ठान दुकानों का निरीक्षण कर जांच के लिए फूड सैंपल किया कलेक्ट


