CHHAPRA DESK - स्वच्छ ऊर्जा-हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन की दिशा में बिहार इलेक्ट्रिक वाहन संशोधन नीति 2026 के प्रचार प्रसारार्थ समाहरणालय परिसर से पांच इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहन हेतु सरकार द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का भी जिक्र किया और उसी कड़ी में इलेक्ट्रिक वाहन के क्रय हेतु सरकार की प्रोत्साहन योजना के प्रचार प्रसारार्थ आज जिला परिवहन कार्यालय द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन प्रचार रथ के रवाना किए जाने की बात कही. आगे इसी से जुड़ी मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना के संदर्भ में उन्होंने जानकारी दी की बिहार राज्य में क्रय एवं निबंधित इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जा रही है. जिसमें इलेक्ट्रिक माल वाहक तिपहिया वाहनों के संदर्भ में प्रति वाहन सामान्य वर्ग के लिए ₹50000 तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए ₹60000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के संदर्भ में प्रति वाहन सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए ₹10000 तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिए ₹12000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके अलावा इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों के क्रय के संदर्भ में केवल महिलाओं के लिए प्रति वाहन एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रिक वाहन के क्रय के संदर्भ में रोड टैक्स तथा रजिस्ट्रेशन में भी 50% की राशि की छूट दी जाएगी. प्राप्त सूचनानुसार उपरोक्त राशि का अंतरण लाभुकों के खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से किया जाएगा.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath


